• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राहुल ढोलकिया की फिल्म में शामिल हुईं कृति

मुंबई। राहुल ढोलकिया की आगामी थ्रिलर फिल्म में काम करने के लिए अभिनेत्री कृति सेनन ने हामी भर दी है। इस फिल्म का अभी नाम नहीं रखा गया है। सुनिर खेतेर्पाल इसे एज्योर एंटरटेनमेंट के लिए प्रोड्यूस कर रहे हैं। अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और एक ही शेड्यूल में इसे पूरा शूट कर लिया जाएगा। साल 2020 में इसके रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। कृति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं एक महिला केंद्रित थ्रिलर फिल्म की प्रतीक्षा कर रही थी। इस फिल्म में एक कमर्शियल फिल्म के सारे तत्व मौजूद हैं।’’
कृति ने कहा, ‘‘यह एक मनोरंजक फिल्म है जिसके अपने सशक्त विचार हैं और यह विषय के बारे में उपदेशात्मक हुए बिना दर्शकों के साथ जुड़ जाएगी। मैं इसमें एक मीडिया कर्मी की भूमिका में नजर आऊंगी जिसके लिए रिसर्च की शुरुआत हो चुकी है और अगस्त में इस सफर के शुरू होने का मुझे इंतजार है।’’
प्रोजक्ट के बारे में बात करते हुए ढोलकिया ने कहा, ‘‘एज्योर ने मेरे सामने इस विचार को रखा जिस पर अभी काम चल रहा है।’’
खेतेर्पाल ने कहा, ‘‘राहुल और कृति के लिए इस विषय पर काम करना बेहद आनंददायक है। राहुल और कृति के साथ अभी यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में हैं और टीम अभी एक हफ्ते का लंबा वर्कशॉप कर रही है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kriti Sanon joins Rahul Dholakia thriller
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kriti sanon, rahul dholakia, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved