• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानिये कब स्ट्रीम होगा नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कार्यक्रम स्क्विड गेम का तीसरा सीजन?

Know when will the third season of Netflixs popular show Squid Game stream? - Bollywood News in Hindi

कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम इस समय दुनियाभर में धूम मचा रही है। इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। दर्शकों को यह सीजन पहले सीजन के मुकाबले थोड़ा फीका लगा। स्क्विड गेम 2 की वापसी के साथ ही तीसरे सीजन की चर्चा भी तेज हो गई है। मेकर्स ने कई इंटरव्यू में इसके फाइनल पार्ट के बारे में भी बात की। अब नेटफ्लिक्स ने नए साल के मौके पर फैन्स को शुभकामनाएं देते हुए सीजन 3 की रिलीज की पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस पर एक नया अपडेट सबका ध्यान खींच रहा है। ऐसा लग रहा है कि कोरियन ड्रामा में कोई हॉलीवुड स्टार नजर आ सकता है। ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो के शामिल होने की अफवाह सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। स्क्विड गेम्स के प्रशंसक इस बात से बेहद खुश थे कि लियो कोरियाई ड्रामा में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने आखिरकार उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्क्विड गेम 3 में होंगे। सोम्पी के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इन अफवाहों को "पूरी तरह से झूठ" बताया। प्रशंसक इस शो के दूसरे भाग का देखने के बाद इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। नए साल के मौके पर दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें दो डॉल नजर आ रही हैं। जिनमें से एक को आपने पहले सीजन में और दूसरी को सीजन 2 के आखिरी पोस्ट-क्रेडिट सीन में देखा होगा। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पूरी तरह से तैयार और तैयार। स्क्विड गेम देखने के लिए तैयार हो जाइए। साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
'स्क्विड गेम' का निर्देशन और लेखन दोनों ही ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है। सीरीज के तीसरे पार्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों को इस सीजन को गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि डोंग-ह्युक ने इसमें कई नई चीजें जोड़ी हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आने वाली हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो गा-जे, ली ब्युंग-हुन और वेई हा-जुन अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, जो यू-री, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-सिम, ली डेविड और ली जिन-उक को भी सीजन में कास्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know when will the third season of Netflixs popular show Squid Game stream?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: know when will the third season of netflixs popular show squid game stream?, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved