• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार करीना कपूर, 'जाने जान' में आएंगी नजर

Kareena Kapoor ready for digital debut, will be seen in Jaane Jaan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'जाने जान' में नजर आएंगी। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है। वीडियो आपको 'जाने जान' की दुनिया में ले जाता है जो सुजॉय घोष की सिग्नेचर क्राइम थ्रिलर निर्देशन शैली को प्रदर्शित करता है, जिसमें करीना बिल्कुल नए लुक दिख रही है। उन्‍होंने एक मां की भूमिका निभाई है। इसमें जयदीप का लुक आपको हैरान कर देगा। इसमें विजय एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
यह फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का आधिकारिक है।
सुजॉय ने शेयर किया ''फिल्‍म 'जाने जान' उस किताब पर आधारित है, जो लंबे समय से मेरे जीवन का प्यार रही है। जिस दिन से मैंने 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पढ़ा, मैं इसे एक फिल्म में रूपांतरित करना चाहता था।"
उन्‍होंने कहा, “यह मेरे द्वारा पढ़ी गई अब तक की सबसे अद्भुत प्रेम कहानी थी जो आज करीना, जयदीप और विजय की बदौलत पर्दे पर जीवंत है। इस कहानी को बताने के लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है और उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हम करते हैं।''
यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kareena Kapoor ready for digital debut, will be seen in Jaane Jaan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaane jaan, kareena kapoor, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved