• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का तीसरा गाना जारी, वैलेंटाइन वीक में होगा प्रदर्शन

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद की जोड़ी कृति के साथ पहली बार बनी है। इस बीच आज शुक्रवार (2 फरवरी) को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया। इसका टाइटल ‘तुम से’ है। गाने में शाहिद और कृति एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इसे सचिन-जिगर, राघव चैतन्य और वरुण जैन ने मिलकर गाया है।
गाने के बोल इंद्रनील ने लिखे हैं। गाने को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘लाल पीली अखियां' और 'अखियां गुलाब' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है।
फिल्म में गुजरे जमाने के दो दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें शाहिद रोबोट बनीं कृति के प्यार में डूबे नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jiyas third song Teri Baat Mein Aisa Uljha released, will be performed in Valentines Week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jiyas third song teri baat mein aisa uljha released, will be performed in valentines week, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved