• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वेनस्टेन जैसों को बेनकाब करने का समय है : पहलाज

मुंबई। सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलाणी का कहना है कि बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टेन जैसे लोग भी मौजूद हैं और उन्हें सामने लाने की जरूरत है। लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म निर्माता वेनस्टेन पर एंजेलिना जोली, कारा डेलेविंगन, ल्युपिटा न्योंगो और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर अदाकाराओं सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीडऩ का आरोप है। हाल ही के एक साक्षात्कार में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वेनस्टेन को लेकर बॉलीवुड के संदर्भ में बात की।
निहलाणी ने कहा, ‘‘प्रियंका सही हैं, बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टेन भी हैं। वे निरंतर संघर्ष करने वालों का फायदा उठाते रहते हैं, क्योंकि वे अपने गंदे कामों के उत्तरदायी नहीं हैं। उन्हें बेनकाब करने का समय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन अभिनेत्रियों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जो उद्योग में अपना पैर जमा चुकी हैं। मैं महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बात कर रहा हूं, जिन्हें नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया जा रहा है। बॉलीवुड में आरोपियों की एक स्पष्ट सूची है, जो अपने पद का फायदा उठाते हैं।’’
उनकी नई फिल्म ‘जूली 2’ बॉलीवुड में कास्टिंग पर आधारित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is time to expose Bollywood Weinsteins: Pahlaj Nihalani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: it is time to expose bollywood weinsteins, harvey weinstein, pahlaj nihalani, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved