• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल रॉय के साथ काम करने को लेकर डरी हुई थी यह एक्ट्रेस

I was scared of working with Rahul Roy: Musskan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री मुस्कान सेठी अभिनेता राहुल रॉय के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म ‘जुनून’ के अभिनेता के साथ काम करने को लेकर शुरुआत में डरी हुई थीं। मुस्कान ने 2017 में आई तेलुगू फिल्म ‘पैसा वसूल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आगामी फिल्म ‘सयोन्नी’ में अभिनेत्री उपासना सिंह और अभिनेता योगराज सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुस्कान ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म में मशहूर हस्तियां हैं और ऐसी फिल्म का हिस्सा होने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं ‘आशिकी’ देख कर बड़ी हुई हूं लेकिन बचपन में फिल्म ‘जुनून’ को देखने के बाद से मैं राहुल रॉय के साथ काम करने को लेकर डरी हुई भी थी। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा और मैंने उनसे ही नहीं बल्कि योगराज सर से भी काफी कुछ सीखा।’’
फिल्म रूस में शूट हुई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I was scared of working with Rahul Roy: Musskan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: musskan sethi, telugu film, paisa vasool, bollywood movie, rahul roy, junoon, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved