• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'गंगूबाई काठियावाड़ी' में खास भूमिका निभा रही हैं हुमा कुरैशी

Huma Qureshi is playing a special part in Gangubai Kathiawadi - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि वह संजय लीला भंसाली निर्देशित आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक विशेष किरदार निभा रही हैं। हुमा ने आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरे लिए सबसे व्यस्त महीनों में से एक है। एक तरफ मेरी वेब सीरीज 'मिथ्या' रिलीज हो रही है और दूसरी तरफ, मैं संजय सर की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में स्पेशल अपीयरेंस कर रही हूं।" "मैं इसके लिए उत्सुक हूं। साथ ही, मैं 'वलीमाई' को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जो एक विशेष फिल्म है।" 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह फिल्म 'मुंबई के माफिया क्वींस' किताब पर आधारित गंगूबाई हरजीवनदास की जीवन कहानी पर आधारित है।
फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, जिम सर्भ भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Huma Qureshi is playing a special part in Gangubai Kathiawadi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: huma qureshi, gangubai kathiawadi, huma qureshi is playing a special part in gangubai kathiawadi, alia bhatt, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved