• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मातृत्व जिदंगी की सबसे संतोषप्रद व महत्वपूर्ण भूमिका : लारा दत्ता

मुंबई। अभिनेत्री लारा दत्ता-भूपति (Lara Dutta-Bhupathi) का कहना है कि मातृत्व उनके लिए जीवन की ‘सबसे संतुष्टिदायक’ व महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लारा ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मुझे नहीं पता कि मातृत्व में बदलाव जैसी कोई चीज है या नहीं। बच्चे के जन्म से पहले आप चाहे जितनी तैयारी कर लें, लेकिन जिस दिन आपका बच्चा जन्म लेता है, उसी दिन वास्तविकता से आपका सामना होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं आज यह भी सोचती हूं कि मैंने अब तक जो किया है, उसमें बतौर मां मेरी भूमिका मेरे जीवन की सबसे संतोषप्रद व महत्वपूर्ण भूमिका है।’’
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा ने ‘अंदाज’, ‘नो एंट्री’, ‘भागम भाग’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
उन्होंने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की है और वह सायरा नाम की बेटी की मां है।
लारा ने एबॉट के ‘ग्रो राइट’ कैम्पेन के लॉन्च के मौके पर मातृत्व के बारे में बात की, जो माता-पिता का सहयोग करने और बच्चों को उनकी पूरी क्षमता के साथ बढऩे में मदद करने पर फोकस करता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How motherhood changed Lara Dutta life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motherhood, lara dutta, लारा दत्ता, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved