• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं गौहर खान, मसूरी से शेयर किया सनसेट का वीडियो

Gauhar Khan enjoying vacation in Uttarakhand, shared sunset video from Mussoorie - Bollywood News in Hindi

मुंबई । टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों उत्तराखंड की सुंदर वादियों में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने मसूरी से एक वीडियो शेयर की, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। गौहर खान ने शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी छुट्टियों की झलक साझा की, जिसमें उन्होंने पहाड़ों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए सूर्यास्त का आनंद लिया। गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह हाफ स्लीव व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने नो मेकअप लुक को खुले बालों के साथ पूरा किया।
वीडियो में उनके बैकग्राउंड में सनसेट का व्यू दिख रहा है। उन्होंने इस रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मुझे पहाड़ों से बेहद प्यार है। मसूरी को ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। ब्यूटीफुल सनसेट।''
कुछ दिन पहले, गौहर अपने पति जैद दरबार और बेट जेहान के साथ अफ्रीका के तंजानिया घूमने गई थीं। इस दौरान उन्होंने वहां से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में एक्ट्रेस किलिमंजारो के सिहा जिले के लॉज में एंट्री करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, दूसरे वीडियो में वह जेबरा को खिलाते हुए भी दिख रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, गौहर ने 2009 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन पहचान उन्हें फिल्म 'इश्कजादे' में चांद बीबी के रोल से मिली। उन्होंने 'फीवर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों और 'शिक्षा मंडल', 'तांडव' और 'सॉल्ट सिटी' जैसे वेब शो में काम किया। वह पिछली बार सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की होस्ट के रूप में नजर आईं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gauhar Khan enjoying vacation in Uttarakhand, shared sunset video from Mussoorie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, mussoorie, gauhar khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved