• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

वर्ली में हुआ टॉम अल्टर का अंतिम संस्कार, याद रहेगा सिनेमा में उनका योगदान

मुंबई। रंगमंच, टीवी और फिल्म से जुड़े जाने-माने अभिनेता टॉम अल्टर का शनिवार को यहां करीबी रिश्तेदारों और फिल्म जगत के दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। टॉम के निधन की खबर आते ही फिल्म, रंगमंच, टीवी और राजनीतिक जगत के लोगों में शोक की लहर दौर गई और इनमें से कई ने उन्हें एक उदार और दयालु प्रतिभा का धनी बताया। टॉम मुंबई के एक अस्पताल में चौथी श्रेणी के स्किन कैंसर से जूझ रहे थे, जहां उन्हें सितंबर की शुरुआत में भर्ती कराया गया था। उन्हें गुरुवार को घर लाया गया था और शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे। मुंबई के वर्ली इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनके करीबी रिश्तेदार, राजा मुराद समेत फिल्म उद्योग के कुछ लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-funeral of Veteran actor Tom Alter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: funeral of veteran actor tom alter, veteran theatre, television and film actor tom alter, veteran actor tom alter, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved