• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई डंकी, वैलेंटाइन पर दर्शकों को मिला सरप्राइज

Dinky streamed on Netflix, viewers got a surprise on Valentines Day - Bollywood News in Hindi

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर पठान, जवान और डंकी के जरिये फिर से सफलता का स्वाद चखने वाले शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों को वैलेंटाइन डे पर आश्चर्यचकित करते हुए उन्हें एक तोहफा दिया। 21 दिसम्बर 2023 को प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता हासिल की थी। यह राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी। वहीं पठान और जवान के मुकाबले में यह शाहरुख की एक सीमित सफलता वाली फिल्म साबित हुई। दो महीने पहले थिएटर में रिलीज उनकी फिल्म 'डंकी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने लगी है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ कई बॉलीवुड सितारे हैं। वैलेंटाइन डे यानी की 15 फरवरी की रात 12 बजे नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट की, जिसमें शाहरुख खान की मूवी 'डंकी' के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की खबर दी। इसमें लिखा है, 'अपना सामान पैक करें! दुनियाभर में 'डंकी' के बाद अब शाहरुख खान घर आ रहे हैं। 'डंकी' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।' फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे शानदार कलाकार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dinky streamed on Netflix, viewers got a surprise on Valentines Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinky streamed on netflix, viewers got a surprise on valentines day, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved