• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवादों और बेहतरीन कारोबार के बावजूद आदिपुरुष नहीं तोड़ पाई पठान का रिकॉर्ड

Despite controversies and excellent business, Adipurush could not break Pathans record - Bollywood News in Hindi

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर जहां एक तरफ जमकर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ और दूसरे दिन 100 करोड़ की कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन इस फिल्म ने फिर से 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 340 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कमाकर इतिहास रच दिया है। इस बीच फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विवाद के बाद उन्हें खतरा है। सुरक्षा की मांग पर मुंबई पुलिस ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

शाहरुख खान स्टारर पठान के बाद आदिपुरुष मात्र 3 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। हालांकि इस क्लब में एंट्री करने के बाद भी यह फिल्म ‘पठान’ के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जहां ‘पठान’ ने फर्स्ट वीकेंड में 351 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था वहीं ‘आदिपुरुष’ इससे 11 करोड़ रुपए पीछे रह गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Despite controversies and excellent business, Adipurush could not break Pathans record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: despite controversies and excellent business, adipurush could not break pathans record, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved