• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अक्षय-शंकर के साथ करण जौहर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात

मुंबई। फिल्मकार-निर्माता करण जौहर का मानना है कि फिल्मों में क्रॉसओवर भारत के अंदर ही होना चाहिए। करण बतौर वितरक आगामी फिल्म ‘2.0’ की रिलीज के लिए तैयारियों में जुटे हैं। करण ने शनिवार को फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक एस. शंकर के साथ ‘2.0’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से यह बातचीत कही। ‘2.0’ अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है, जिसमें वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखेंगे।
‘बाहुबली’ की सफलता और ‘2.0’ की संभावित सफलता के बाद क्या और अखिल भारतीय फिल्में बनाई जाएंगी जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार और तकनिशियन शामिल होंगे, यह पूछे जाने पर करण ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फिल्मों में क्रॉसओवर भारत के अंदर ही होना चाहिए। हम क्रॉसओवर के बारे में यही बात करते रहते हैं कि फिल्म देश से बाहर जा रही है लेकिन मुझे लगता है कि ‘बाहुबली’ असली क्रॉसओवर फिल्म है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह फिल्म तेलुगू में बनी, जिसने हमारे देश के सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी तरह का नजरिया ‘2.0’ के लिए भी है कि यह भी देश के भीतर अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को क्रॉसओवर को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें क्रॉसओवर को प्रोत्साहित करना चाहिए। मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगू सभी भाषाओं की फिल्मों को सभी क्षेत्रों में सफल होना चाहिए यही असली क्रॉसओवर होगा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Crossover in films has to happen internally in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crossover, films, internally, india, karan johar, akshay kumar, shankar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved