• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगस्त की छुट्टियों का फायदा उठाने को तैयार बॉलीवुड, आएंगी यह फिल्में

Bollywood ready to take advantage of August holidays, these films will come - Bollywood News in Hindi

अगस्त के महीने में कमोबेश 18 दिन छुट्टियों में जाने वाले हैं। बॉलीवुड इन का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है, जिसके चलते हर सप्ताह दर्शकों के सामने कोई न कोई नई फिल्म आएगी। हालांकि इसी महीने में दर्शकों को एक बड़ा टकराव आमिर खान बनाम अक्षय कुमार भी दिखने को मिलेगा। इन दोनों सितारों की फिल्में लालसिंह चड्ढा और रक्षाबंधन एक ही दिन अर्थात् 11 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो इस माह प्रदर्शित होने वाली हैं— लाल सिंह चड्ढा बनाम रक्षा बन्धन
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले आमिर खान के प्रोडक्शन की सीक्रेट सुपरस्टार को निर्देशित कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की रक्षाबंधन से होगी, जिसका निर्देशन आनन्द एल राय ने किया है। आनन्द इससे पहले अक्षय कुमार को लेकर अतरंगी रे बना चुके हैं, जो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसन्द आई थी।
दोबारा
तापसी पन्नू स्टारर दोबारा को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। फिल्म 19 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ पसन्द किया है अपितु इसकी तारीफ भी की है।
लाइगर
तेलुगु फिल्मों के सितारे और अर्जुन रेड्डी से ख्यातनाम हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा लाइगर : साला क्रॉसब्रीड के जरिये हिन्दी फिल्मों में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर और पुरी जगन्नाथ ने मिलकर किया है। यह फिल्म 25 अगस्त के दिन रिलीज होगी। इसे पुरी जग्गनाथ ने ही निर्देशित किया है। पुरी जगन्नाथ इससे पहले हिन्दी में अमिताभ बच्चन, सोनू सोदू, हेमा मालिनी और रवीना टंडन को लेकर बुड्ढा होगा तेरा बाप निर्देशित कर चुके हैं।
डार्लिंग्स
अपने एक दशक पुराने फिल्म करियर में बतौर अभिनेत्री अपनी पुख्ता पहचान बनाने में कामयाब रही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अब निर्मात्री के तौर पर बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है। उनके द्वारा निर्मित उनकी पहली फिल्म डार्लिंग्स 5 अगस्त को सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने जा रही है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें उनके साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की ओर अच्छा रिस्पांस मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywood ready to take advantage of August holidays, these films will come
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood ready to take advantage of august holidays, these films will come, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved