• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की टक्कर, सनी देओल और अक्षय कुमार होंगे आमने-सामने

Big films clash at box office this weekend, Sunny Deol and Akshay Kumar will be face to face - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होगी, क्योंकि इस शुक्रवार को 'गदर-2' और 'ओह माय गॉड-2' रिलीज होंगी। दोनों फिल्में सीक्वल हैं और उनका अपना फैन बेस है। सिनेलवर्स के बीच अपनी फेवरेट मूवी को लेकर खास एक्साइटमेंट है। रिसर्च एनालिस्ट जिनेश जोशी का कहना है कि 'गदर-2' सिंगल स्क्रीन में दर्शकों की भारी संख्या को इक्ट्ठा कर सकती है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग ट्रेंड काफी हाई है।
दिलचस्प बात यह है कि 'गदर-2' का निर्माण जी स्टूडियोज़ ने किया है, जबकि 'ओह माय गॉड-2' का निर्माण वायाकॉम18 स्टूडियोज ने किया है।
बॉलीवुड से परे, रजनीकांत स्टारर 'जेलर' और चिरंजीवी स्टारर 'भोला शंकर' भी इस वीकेंड रिलीज होने वाली हैं। 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रजनीकांत दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जबकि चिरंजीवी के फैंस 'वाल्टेयर वीरय्या' (उनकी आखिरी रिलीज) के हिट के बाद उत्साहित है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में लंबे समय तक चलेंगी।
हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शुक्रवार कौन सी फिल्म दौड़ में आगे रहेगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big films clash at box office this weekend, Sunny Deol and Akshay Kumar will be face to face
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny deol, akshay kumar, delhi, gadar-2, oh my god-2, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved