• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा ने कहा, जिंदगी खूबसूरत है इसे बचाएं

Bhojpuri actress Akshara said, life is beautiful, save it - Bollywood News in Hindi

पटना । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बरती जा रही एहतियात के बीच भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी से अपने घरों में रहने की अपील की है। अक्षरा ने वीडियो संदेश की शुरुआत में कहा, "जिंदगी खूबसूरत है इसे बचाएं, फिलहाल दूरियों से इसे सजाएं, घर पर रहें स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।" उन्होंने कहा, "लॉकडाउन का पालन करना हमारे हित में है। सरकार यह जानबूझकर अपने फायदे के लिए नहीं कर रही। हमें सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। हर आग्रह और आदेश का पालन करना हम सब का परमकर्तव्य बनता है। प्लीज बात मानिए और घर से बाहर ना निकलिए, इसी में सबकी भलाई है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "अगर हम घरों में सुरक्षित रहते हैं तो हमारा पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। पूरा समाज सुरक्षित रहेगा। पूरा देश सुरक्षित रहेगा।"
अक्षरा ने अपने वीडियो संदेश के अंत में कहा, "यह दौर गुजर जाएगा, फिर एक बार हर इंसान मुस्कुराएगा, मायूस ना होना मेरे दोस्त इस बुरे वक्त में, कल आज है आज कल हो जाएगा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhojpuri actress Akshara said, life is beautiful, save it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhojpuri actress akshara said, life is beautiful, save it, akshara singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved