• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मैं अपनी फिल्मों की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं करूंगा : अर्जुन कपूर

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो सफल नहीं रही हैं। लेकिन अर्जुन अपनी किसी भी फिल्म की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं करना चाहते हैं, बल्कि वह अपनी हर फिल्म की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। अर्जुन का कहना है कि वह अपने करियर से किसी भी फिल्म को अलग करना नहीं चाहते हैं। 'इश्कजादे', '2 स्टेट्स', 'की एंड का' और उनकी हालिया रिलीज 'पानीपत' हिट साबित हुई हैं, जबकि 'तेवर', 'औरंगजेब', 'गुंडे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों के साथ अर्जुन ने असफलता का स्वाद भी चखा है।
क्या अपने अब तक के करियर से वह किसी फिल्म को अलग करने की चाह रखते हैं?
इसके जवाब में अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, "कभी नहीं और मेरे ख्याल से कभी किसी भी कलाकार को ऐसा सोचना ही नहीं चाहिए। मैं ऐसा कभी नहीं सोच सकता। जिस भी वक्त मैंने जिस भी फिल्म को चुना है, मुझे उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। यह कहना बहुत आसान है कि सफलता मेरी है और असफलता से मेरा कोई वास्ता नहीं है। मैं एक टीम प्लेयर हूं। मेरी हर फिल्में मेरी और हम सबकी है। ये सिर्फ मेरा नहीं है, उन सबका है जिन्होंने इस पर काम किया है। नतीजा मायने नहीं रखता है..मैं ऐसा सोचने वाला इंसान कभी नहीं बन सकता हूं।"
अर्जुन कहते हैं कि अगर वह ऐसा बन भी जाते हैं, वह सुधरने की चाह रखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun Kapoor: I will never disown a film
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun kapoor, अर्जुन कपूर, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved