• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अनिल कपूर बोले- इस अभिनेत्री के साथ काम ना किया तो, यहां नहीं होता

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि अगर पद्मिनी कोल्हापुरे फिल्म ‘वो सात दिन’ में उनके साथ काम के लिए राजी नहीं हुई होतीं तो वह आज जो कुछ हैं, नहीं होते।

अनिल ने पद्मिनी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को वर्ष 1983 की फिल्म ‘वो सात दिन’ से एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा, ‘‘पद्मिनी कोल्हापुरे को जन्मदिन की बधाई। मैं आज जो कुछ हूं, पद्मिनी कोल्हापुरे की वजह से हूं, क्योंकि वह ‘वो सात दिन’ के लिए राजी हुईं।’’

बापू द्वारा निर्देशित ‘वो सात दिन’ डॉ. आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पता चलता है कि उनकी नवविवाहित दुल्हन माया किसी और को प्यार करती है। वह हतोत्साहित होकर भी, किसी भी कीमत पर दोनों प्रेमियों को मिलाने का निश्चय करते हैं और उस व्यक्ति की तलाश में जुट जाते हैं।

वर्तमान में अनिल अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ में काम कर रहे हैं।

संगीतमय कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Kapoor credits career to Padmini Kolhapure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil kapoor credits career to padmini kolhapure, anil kapoor, padmini kolhapure, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved