• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मूवी डेट पर गए आलिया-रणबीर, फोटोग्राफर्स ने किया कैमरे में कैद

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक मूवी डेट पर गए थे, जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें फिल्म एवेंजर्स : एंडगेम देखकर थियेटर से निकलने के दौरान अपने कैमरे में कैद कर लिया। अपनी मूवी डेट पर आलिया ने फ्लोरल टॉप और ब्लू जींस और रणबीर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट, टोपी और जींस पहन रखी थी। आलिया और रणबीर के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें पिछले साल सामने आई थीं। उसके बाद से उन्हें एक साथ कई बार देखा गया। कभी वे किसी अवार्ड शो में हाथों में हाथ डाले और कभी न्यूयॉर्क में शॉपिंग करते नजर आए। उन्होंने इस साल अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करना शुरू किया। आलिया जब कॉफी विद करण में आई थीं, तब उन्होंने रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो दोनों आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alia Bhatt and Ranbir Kapoor enjoy on movie date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alia bhatt, ranbir kapoor, movie date, alia ranbir, avengers endgame, koffee with karan, brahmastra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved