मूवी डेट पर गए आलिया-रणबीर, फोटोग्राफर्स ने किया कैमरे में कैद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 अप्रैल 2019, 2:52 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक मूवी डेट पर गए थे, जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें फिल्म एवेंजर्स : एंडगेम देखकर थियेटर से निकलने के दौरान अपने कैमरे में कैद कर लिया। अपनी मूवी डेट पर आलिया ने फ्लोरल टॉप और ब्लू जींस और रणबीर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट, टोपी और जींस पहन रखी थी।

आलिया और रणबीर के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें पिछले साल सामने आई थीं। उसके बाद से उन्हें एक साथ कई बार देखा गया। कभी वे किसी अवार्ड शो में हाथों में हाथ डाले और कभी न्यूयॉर्क में शॉपिंग करते नजर आए।

उन्होंने इस साल अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करना शुरू किया। आलिया जब कॉफी विद करण में आई थीं, तब उन्होंने रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो दोनों आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़