• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BMCM के प्रमोशन में बिजी हैं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, पत्रकारों से छुपाया मुँह

Akshay Kumar and Tiger Shroff are busy promoting BMCM, hiding their faces from journalists - Bollywood News in Hindi

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। दोनों स्टार अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। आज शनिवार (9 मार्च) को भी उन्हें एक साथ देखा गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने पैपराजी को देख तुरंत मुंह छिपाना शुरू कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय और टाइगर जैसे ही देखते हैं कि पैपराजी खड़ी है, तो वे तुरंत शर्ट से चेहरा छुपाने लगते हैं।
इस दौरान पैपराजी उन्हें पहचान लेती है और लगातार वीडियो शूट करती है। कोई उनसे पूछता है कि क्या हुआ सर, तो कोई बोलता है ट्रेंड है। हालांकि दोनों पैपराजी के साथ प्रैंक करने के बाद चेहरा दिखा देते हैं।
इस बीच टाइगर ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अक्षय के साथ स्विमिंग पूल में रेस करते दिख रहे हैं। जैसे ही रेस शुरू होती है, अक्षय पानी में कूद जाते हैं। टाइगर नकल करते हुए बाहर से दूसरे कोने पर जाकर पानी में कूद जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Kumar and Tiger Shroff are busy promoting BMCM, hiding their faces from journalists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumar and tiger shroff are busy promoting bmcm, hiding their faces from journalists, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved