अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ
की फिल्म 'बड़े मियां छोटे
मियां' लंबे समय से
सुर्खियां बटोर रही है।
दोनों स्टार अली अब्बास जफर
के डायरेक्शन में बनी फिल्म
का जमकर प्रमोशन कर
रहे हैं। आज शनिवार
(9 मार्च) को भी उन्हें
एक साथ देखा गया।
हालांकि इस दौरान उन्होंने
पैपराजी को देख तुरंत
मुंह छिपाना शुरू कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर
खूब वायरल हो रहा है।
अक्षय और टाइगर जैसे
ही देखते हैं कि पैपराजी
खड़ी है, तो वे
तुरंत शर्ट से चेहरा
छुपाने लगते हैं।
इस दौरान पैपराजी उन्हें पहचान लेती है और
लगातार वीडियो शूट करती है।
कोई उनसे पूछता है
कि क्या हुआ सर,
तो कोई बोलता है
ट्रेंड है। हालांकि दोनों
पैपराजी के साथ प्रैंक
करने के बाद चेहरा
दिखा देते हैं।
इस
बीच टाइगर ने भी एक
वीडियो शेयर किया है।
इसमें वह अक्षय के
साथ स्विमिंग पूल में रेस
करते दिख रहे हैं।
जैसे ही रेस शुरू
होती है, अक्षय पानी
में कूद जाते हैं।
टाइगर नकल करते हुए
बाहर से दूसरे कोने
पर जाकर पानी में
कूद जाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे