• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजय देवगन भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं : तब्बू

Ajay Devgn is one of the most bankable actors: Tabu - Bollywood News in Hindi

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री तब्बू को अजय देवगन के साथ काम करना पसंद है। उनके अनुसार अजय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं। तब्बू ने अजय देवगन के साथ काफी फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘तक्षक’, ‘दृश्यम’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। तब्बू ने कहा, ‘‘मैं अजय को सालों से जानती हूं, एक इंसान के तौर पर वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं जो कि किसी भी शख्स के बारे में बताने के लिए काफी है।’’
फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय के साथ फिर से पर्दे पर छाने को तैयार अभिनेत्री तब्बू ने कहा, ‘‘उनका करियर ग्राफ शानदार है, वह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं। मैं हमेशा से उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर जानती हूं, जिन पर अभिनेता बनने से पहले, फिल्मों का निर्देशन करने का जुनून सवार रहता है’’
फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में तब्बू ने अजय की पूर्व पत्नी मंजू का किरदार निभाया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajay Devgn is one of the most bankable actors: Tabu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajay devgn, bankable actors, tabu, तब्बू, अजय देवगन, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved