• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां बनने के बाद प्रणिता सुभाष ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

Actress Pranitha pens appreciation post for doctor mom!. - Bollywood News in Hindi

चेन्नई । साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष हाल ही में मां बनी हैं। बेटी को जन्म देने के बाद प्रणिता ने अपनी मां जयश्री के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जो पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। प्रणिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरी मां डॉ जयश्री के लिए एक प्रंशसा से भरा पोस्ट, किसी भी लड़की को अगर कोई सबसे अच्छी चीज की मांग करनी हो, तो वह है एक स्त्री रोग विशेषज्ञ मां। लेकिन जब एक स्त्री रोग विशेषज्ञ मां को अपनी बेटियों की गर्भावस्था का सामना करना पड़ता है, तो यह भावनात्मक रूप से भी बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वह सभी जटिलताओं के बारे में जानती है, जो डिलीवरी के वक्त हो सकती है। मुझे 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का एक सीन याद है, जहां बोमन ईरानी इस बारे में बात करते हैं कि अगर उन्हें अपनी बेटी का ऑपरेशन करना होता तो उनके हाथ कैसे कांप उठते। धन्यवाद मम्मी, इसे एक सुखद अनुभव बनाने के लिए। मैं अब समझी हूं कि वह हमेशा अपने मरीजों के लिए किसी भी समय क्यों अस्पताल के लिए दौड़ पड़ती है, क्योंकि हर गर्भवती मरीज की जिम्मेदारी स्त्री रोग के हाथों में होती है। मैं अब समझ पायी हूं कि वह अपने काम को अपने निजी जीवन, छुट्टियों या किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम से आगे क्यों रखती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Pranitha pens appreciation post for doctor mom!.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress pranitha pens appreciation post for doctor mom, pranitha subhash, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved