• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिषेक बनर्जी की 'स्त्री 2' और 'वेदा' होगी एक ही दिन रिलीज, बोले- 'यह खुद से क्लैश जैसा'

Abhishek Banerjees Stree 2 and Veda will be released on the same day, he said- Its like a clash with itself - Bollywood News in Hindi

मुंबई । एक्टर अभिषेक बनर्जी ने कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। उनकी दो फिल्में 'स्त्री 2' और 'वेदा' एक ही दिन यानी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अभिषेक ने कहा, "एक ही दिन दो फिल्मों का रिलीज होना अवास्तविक लगता है। यह बॉक्स ऑफिस पर खुद से क्लैश जैसा है!" एक्टर ने कहा कि वह यह नहीं चुन सकते कि कौन सी फिल्म उनके दिल के ज्यादा करीब है।
उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं चुन सकता कि कौन सी फिल्म मेरे दिल के ज्यादा करीब है, क्योंकि यह अपने पसंदीदा बच्चे को चुनने या यह तय करने जैसा है कि आप मम्मी या पापा में से ज्यादा किससे प्यार करते हैं। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि यह मेरे फैंस के लिए एक ही दिन में मेरे दो अलग-अलग पहलुओं को देखने का एक शानदार अवसर है।''
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' एक हॉरर कॉमेडी है, जबकि जॉन अब्राहम स्टारर 'वेदा' एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है।
अभिषेक के बारे में बात करें तो उनका जन्म 5 मई 1985 को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुआ, लेकिन पढ़ाई दिल्ली से हुई। उन्होंने दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय, एंड्रयूज गंज से स्कूलिंग की। स्कूल के दिनों में वह डीडी के शो भी करते थे। इसके अलावा दिल्ली में थिएटर भी करते थे।
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' से की।
एक्टर के अलावा, वह कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं।
उन्होंने 'नॉक आउट', द डर्टी पिक्चर', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'बजाते रहो', 'डियर डैड्र दो लफ्जों की कहानी', 'रॉक ऑन 2', 'उमरिका', 'गब्बर इज बैक', 'कलंक', 'ओके जानू', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'मिकी वायरस' में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया।
उन्होंने 'फिल्लौरी', 'अज्जी', 'स्त्री', 'अर्जुन पटियाला', 'ड्रीम गर्ल', 'बाला', 'मेड इन चाइना', 'अपूर्वा' और 'भेड़िया' जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की।
उन्होंने 'मिर्जापुर', 'पाताल लोक', 'राणा नायडू', 'काली', 'टाइपराइटर', 'आखिरी सच' जैसी सीरीज में भी काम किया।
अब उनकी फिल्म 'वेदा' और 'स्त्री 2', जो 2018 की फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है, रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Banerjees Stree 2 and Veda will be released on the same day, he said- Its like a clash with itself
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhishek banerjee, stree 2, veda, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved