• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

कबड्डी विश्व कप का लोगो जारी, कार्यक्रम घोषित

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने बुधवार को युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल की मौजूदगी में कबड्डी विश्व कप-2016 के लोगो का अनावरण किया। साथ ही अगले महीने भारत की मेजबानी में होने वाले कबड्डी विश्व कप-2016 के कार्यक्रम की घोषणा भी की गई। उल्लेखनीय है कि लगातार आठवीं बार कबड्डी विश्व कप की मेजबानी कर रहे भारत के अलावा अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, थाईलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, जापान, अर्जेंटीना एवं केन्या की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिभागी देशों को 6-6 के दो समूह में बांटा जाएगा और विश्व कप के सभी मैच अहमदाबाद के नए अत्याधुनिक स्टेडियम, द एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Unveil the logo of 2016 Kabaddi World Cup, schedule announced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unveil, logo, 2016 kabaddi world cup, schedule, announced, sports minister vijay goel, kabaddi player anup kumar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved