• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
5 of 5

डेनमार्क ओपन : क्वालिफाइंग मैच हारा यह भारतीय

हंगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल चुके वादोज ने 33वें और 39वें मिनट में गोल करते हुए दिल्ली को असहाय बना दिया था। दिल्ली की टीम पहले हाफ में बड़े मौके नहीं बना सकी। साथ ही जो मौके उसके हाथ आए भी वो भी उसकी अग्रिम पंक्ति ने गंवा दिए। दूसरे हाफ में हालांकि दिल्ली ने वापसी की और 51वें मिनट में अपना पहला गोल किया। उसके लिए यह गोल रिचर्ड गाद्जे ने किया। इस गोल ने दिल्ली को वापसी का साहस दिया लेकिन उसके लिए मंजिल अभी भी काफी दूर थी। दिल्ली को जीत के लिए अभी भी दो गोल करने थे लेकिन इस बीच सोनी नोर्डे ने मुम्बई के लिए 69वें मिनट में तीसरा गोल करते हुए उसके लक्ष्य को और मुश्किल बना दिया। नोर्डे ने यह गोल ब्रीटो आल्वेस के पास पर किया। ऐसा लगा कि दिल्ली फिर से दो गोल का अंतर कायम होने के बाद हार मान लेगी लेकिन हुआ इसके उलट। दिल्ली ने 76वें मिनट में बादारा बाद्जी द्वारा किए गए गोल की मदद से एक बार फिर वापसी की। बाद्जी ने यह गोल रिचर्ड गाद्जे के पास पर किया। गाद्जे ने 82वें मिनट में अपनी टीम के लिए पेनल्टी किक भी हासिल की। यह पेनल्टी गाद्जे को बाक्स में गेरसन विएरा द्वारा गिराए जाने के बाद मिली और इस पर मार्सेलो लीते परेरा ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।
(IANS)

यह भी पढ़े

Web Title-P. Kashyap lost qualifying match in Denmark Open Badminton Tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: p- kashyap, qualifying match, denmark open badminton tournament, indian shuttler, rio olympic, isl-3, indian super league, soccer news in hindi, football, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved