• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

विशाखापट्टनम टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

रूट के आउट होने बाद मेहमान टीम की पारी को संभालने आए मोइन अली केवल एक रन बनाकर 80 के स्कोर पर आउट हो गए। अली को जयंत यादव ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद स्टोक्स और बेयर्सटो ने मेहमान टीम की पारी को संभाला और टीम का स्कोर 103 तक पहुंचाया। भारत की ओर से अश्विन ने दो जबकि समी और जयंत ने एक-एक विकेट चटकाया। इंग्लैंड के बल्लेबाज हमीद रन आउट हुए। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत 455 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी में 58 रनों का अहम योगदाना देने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक भी पूरा किया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 317 रन बनाए थे। अफने करियर का 50वां टेस्ट खेल रहे कोहली 151 और अश्विन एक रन पर नाबाद लौटे थे। यह भी पढ़े : इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली
यह भी पढ़े : विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े

Web Title-India vs England 2nd Test Day 2: Virat Kohli misses second double century
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs england 2nd test day 2, virat kohli misses second double century, cricketer virat kohli, s-orts news in hindi, moeen ali, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved