• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल और दिमित्रोव

मेलबोर्न। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने बुधवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के तीसरी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक को 6-4, 7-6 (9-7), 6-4 से शिकस्त दी। 14 ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल वर्ष 2014 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 30 वर्षीय नडाल ने दूसरे सेट में छह सेट पॉइंट बचाए। अब नडाल का सामना दिमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को दो घंटे 13 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-4 से मात दी। दिमित्रोव ने इस साल अपने सभी मैच जीते हैं। उन्होंने हाल ही में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को मात देते हुए अपना पांचवां खिताब जीता था।

[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

यह भी पढ़े

Web Title-Australian Open : Rafael Nadal and Grigor Dimitrov enter in semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian open, rafael nadal, grigor dimitrov, semifinal, grand slam tennis tournament, milos raonic, konta, serena williams, davis cup, italy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved