ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल और दिमित्रोव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 जनवरी 2017, 6:16 PM (IST)

मेलबोर्न। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने बुधवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के तीसरी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक को 6-4, 7-6 (9-7), 6-4 से शिकस्त दी। 14 ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल वर्ष 2014 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

30 वर्षीय नडाल ने दूसरे सेट में छह सेट पॉइंट बचाए। अब नडाल का सामना दिमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को दो घंटे 13 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-4 से मात दी। दिमित्रोव ने इस साल अपने सभी मैच जीते हैं। उन्होंने हाल ही में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को मात देते हुए अपना पांचवां खिताब जीता था।

[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

वे दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। तीन साल पहले वे विंबलडन का सेमीफाइनल खेल चुके हैं। 15वीं वरीय दिमित्रोव एक बार से ज्यादा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले बुल्गारिया के पहले खिलाड़ी हैं। मैच के बाद दिमित्रोव ने कहा, इस साल के लिए मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं। मैं दिन ब दिन बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।

कोंटा को हरा सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना


[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेरेना ने ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी योहाना कोंटा को मात दी। सेमीफाइनल में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सेरेना का सामना क्रोएशिया की मिरजाना लुसिक बारोनी से होगा। सेरेना ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोंटा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।

[@ इस मामले में महेला जयवर्धने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज]

इसके अलावा, टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिरजाना ने चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लीस्कोवा को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। अपने मैच के बाद सेरेना ने कहा, कोंटा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। वे भविष्य की चैम्पियन हैं और उनके साथ मैच खेलकर मुझे अच्छा लगा।

डेविस कप के लिए इटली टीम घोषित


[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

रोम। इटली टेनिस महासंघ (ईटीएफ) ने अगले माह से शुरू हो रहे डेविस कप विश्व ग्रुप अर्जेटीना के लिए टीम की घोषणा कर दी। इटली की टीम में फैबियो फोग्निनी, आंद्रियास सेप्पी, सिमोन बोलेली और पाओलो लोरेंजी शामिल हैं। इटली का डेविस कप विश्व ग्रुप के पहले ही दौर में मौजूदा विजेता और शीर्ष वरीय टीम अर्जेटीना से सामना होगा। हालांकि इटली के लिए राहत की बात यह है कि अर्जेटीनी टीम में उनके स्टार खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरे शामिल नहीं हैं।

पोटरे ने पिछले साल क्रोएशिया के खिलाफ डेविस कप के खिताबी मुकाबले में अर्जेटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इटली की टीम में 31 वर्षीय बोलेली का शामिल होना महत्वपूर्ण है। वह पिछले साल खेले गए डेविस कप में घुटने की चोट के कारण शामिल नहीं हो पाए थे। डेविस कप के युगल वर्ग में बोलेली और फोग्निनी साथ खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से हारे सेप्पी तेजी से फॉर्म में लौट आए हैं। इटली और अर्जेटीना के बीच डेविस कप टूर्नामेंट का मुकाबला तीन से पांच फरवरी के बीच खेला जाएगा।

(IANS)

[@ इस मामले में पांचवें स्थान पर आई कोहली-जाधव की जोडी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]