• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केशलेस से घर बैठे भी पैसे भेज सकते हैं

You can also send money for home cashless - Nuh News in Hindi

नूंह। ग्राम पंचायत बीवां में जिला प्रशासन नूंह द्वारा कैस लैस लेन देन का आगाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनीराम शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कैशलेस प्रणाली अपनाने से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पैसा लाने व ले जाने में आसानी रहेगी। इसके साथ ही लोगों को इसके लिए कोई जोखिम भी नहीं उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि घर बैठे आप अपने किसी परिचित व रिश्तेदार को भी कैस-लैस लेन देन के माध्यम से पैसे भेज सकते हैं। उन्होंने सरकार इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस कैशलेस प्रणाली के माध्यम से लोगों को भविष्य में बड़ा फायदा होगा। उन्होने लेागों को डिजीटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित किया। उपायुक्त ने इस मौके पर सौ लोगों को रुपे एटीएम कार्ड वितरित किए तथा कहा कि सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कैस लैस प्रणाली को अपनाए। जिला के बीवां गांव से आज जो यह लहर निकली है। वह शीघ्र ही गांव-गांव तक पुहचेगी। केश लेस देन करना एक आसान तरीका है। इसमें सरकार ने कई प्रकार की छुट भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि गत दिवस लघु सचिवालय के परिसर में जो कैस लैस मेला आयोजित किया गया था। इस मेले में जिस किसी भी व्यक्ति ने 500 रुपए की खरीदगारी की थी उसका आज ड्रा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति का ड्रा निकला है उसे एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जो योजना सरकार चला रही है। उनका मेवात की जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुचे और लोग जागरुक होकर उनका लाभ उठाए। इस मौके पर उपायुक्त ने गांव की एक दुकान से कैस लैस का देन किया। उन्होंने बीवां गांव के लेागो से कहा कि 31 मार्च 2017 तक पूरे मेवात जिले को खुले में शौच से मुक्त करना है। इसलिए वे भी इस मुहिम में आगे आकार अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने बताया कि 158 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया गया है।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-You can also send money for home cashless
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: you can also send money for home cashless , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved