• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिठूर में महिला की हत्या कर शव फेंका

कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र में एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान व गले में बेल्ट बंधी हुई है। इससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। कुछ माह पूर्व भी यहां पर एक युवती का शव मिल चुका है। फिलहाल मृतका का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। कानपुर की आस्था नगरी बिठूर के रमेल नगर गांव स्थित प्रसिद्ध साई मंदिर से 100 कदम की दूरी पर एक महिला का शव बुधवार सुबह मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर एसओ बिठूर जीतेन्द्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। मृतक महिला के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान के साथ-साथ गला बेल्ट से कसा हुआ था। बेरहमी से महिला की हत्या की जानकारी पर सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित व फारेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि देर रात महिला की हत्या कर शव फेका गया प्रतीत हो रहा है। पैरों में बिछिया होने से उसके शादीशुदा होना व लगभग 25 साल की उम्र प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए साक्ष्यों के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

[@ वाह रे नेता ! चुनाव आए तो जनता के पैर पड़ लिए ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Woman murdered bodies dumped at Bithur in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, murdered, bodies, dumped, bithur, kanpur, crime , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved