• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा को घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर देंगे : दिग्विजय चौटाला

Will force BJP to go door to door asking for votes: Digvijay Chautala - News in Hindi

गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि घमंड में चूर भाजपा को जेजेपी घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजशाही उम्मीदवारों को जेजेपी ही टक्कर देगी और इस मुकाबले में कांग्रेस बहुत पीछे रह चुकी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद राव इंद्रजीत ने गुड़गांव के लिए कुछ नहीं किया इसलिए गुरुग्राम को नई गाड़ी की जरूरत है क्योंकि अब पुरानी गाड़ी को कोई खरीदना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार सांसद बनने के बाद जनता से दूरी बना लेते है, यहां तक कि भाजपा वाले पब्लिक से मिलना तक पसंद नहीं करते है, जबकि जेजेपी के नेता हर समय आमजन के बीच में रहते है, उनकी बातों को सुनते है। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने अहीर और गुर्जर रेजीमेंट बनाने की मांग का समर्थन किया और कहा कि फौज में ये दोनों रेजीमेंट बनने से देश की रक्षा और मजबूती से होगी।
इस अवसर पर जेजेपी उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया ने कहा कि चुनाव में इस बार राव इंद्रजीत का घमंड जनता तोड़ेगी क्योंकि काम नहीं करने वाले नेताओं को जनता वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बदलाव और विकास लाने के लिए लोग जेजेपी का मजबूती से साथ दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will force BJP to go door to door asking for votes: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, haryana, jannayak janata party, digvijay singh chautala, bjp, door-to-door, votes, rajshahi candidates, lok sabha elections, congress, competition, jjp candidate, rahul fazilpuria, election campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved