• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
5 of 5

UP:कांग्रेस को जिताएगा ब्राह्मण समाज!

सन् 1990 में भाजपा ने अगडों के बल पर ही 221 सीटों पर विजय हासिल की थी। लेकिन, ब्राह्मणों से दूर होती भाजपा को 2007 और 2009 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक नुकसान उठाना पडा। इसका नतीजा रहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश से लोकसभा में 10 और विधानसभा में 40 सीटों पर सिमट गई। लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वह नए अवतार में उभरी और लोकसभा चुनाव में 42 फीसदी से अधिक मत हासिल कर राज्य की 71 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। अब राहुल गांधी अपने एक नए अवतार में दिखे हैं। पार्टी संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिली है। राहुल ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। संसद में भी उन्होंने मोदी के सूटबूट पर एक बार फिर चुटकी ली और हर-हर मोदी की जगह अरहर मोदी के जुमले से तीखा प्रहार किया। भूमि विधेयक और दाल की बढती कीमतों पर अपनी बात रख महंगाई से परेशान किसान और आम आदमी की सहानुभूमि पाने की रणनीति कामयाब रही। आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए 9600 लोगों ने दावा ठोका है। उधर, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 अगस्त को वाराणसी पहुंचकर रोड शो करेंगी। वह मोदी के गढ से भाजपा को चुनौती देंगी। कांग्रेस को लेकर राज्य की जनता में एक उम्मीद है। लोग सपा और बसपा की कार्यसंस्कृति से निकलना चाहते हैं, लेकिन उनके पास विकल्प नहीं हैं। इस बार राज्य के राजनीतिक हालत बदल रहे हैं। आगामी 2017 के महासमर में निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। कांग्रेस उसमें कितनी कामयाब होगी, यह समय बताएगा। (आईएएनएस/आईपीएन)

यह भी पढ़े

Web Title-will brahmins help congress win in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें
आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved