• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सोमवार को जयपुर में

Union Commerce Minister in Jaipur on Monday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण इंडिया-सीएलएमवी बिजनेस कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का जयपुर के होटल आईटीसी राजूपताना में सोमवार 27 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे उद्घाटन करेंगी। इस कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शामिल होने की भी संभावना है। दो दिवसीय इस काॅन्क्लेव में कम्बोडिया के वाणिज्य मंत्री एच.ई. सोरासक, म्यांमार के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एच.ई. डाॅ. थान मिंट और वियतनाम के उद्योग एवं व्यापार के उप मंत्री, एच.ई. काओ क्वोक हुंग सम्बोधित करेंगे। इन काॅन्क्लेव में कंपनियों एवं उद्योग जगत के अनेक वरिष्ठ वक्ता भी शामिल होंगे।जिनमें सीआईआई के प्रेसीडेंट नौशाद फोब्र्स, सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अली आर. रिजवी, सोमानी सिरेमिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीकांत सोमानी, एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक आॅफ इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर देबाशीश मलिक किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय किर्लोस्कर, टैफे लिमिटेड के प्रेसीडेंट एवं सीओओ टी. आर. केशवन, अपोलो मेडिस्किल्स लिमिटेड के सीईओ, डाॅ. पुलिजल निवास राव हीरो फ्यूचर एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,राहुल मुंजाल शामिल होंगे।काॅन्क्लेव में चारों देशों के उद्योग एवं सरकार के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इसमें लगभग 80 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Union Commerce Minister in Jaipur on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union, commerce, minister, jaipur, monday, nirmala sitaraman, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved