• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 3

भडक़े ट्रंप,कहा-हम पर हुक्म न चलाए चीन

बहरहाल, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में जो टिप्पणी की है उस पर चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी अभी बाकी है। चीन के आधिकारिक मीडिया ग्लोबल टाइम्स के वेब संस्करण ने एक चीनी विश्लेषक को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि ट्रंप द्वारा वन चाइना पॉलिसी को जारी रखने पर सवाल उठाए जाने के बाद चीन को चाहिए कि वह ट्रंप को चीन-अमेरिका के संबंधों के महत्व और जटिलता के बारे में समझाएं और उन्हें बताएं कि वह कुछ रूढि़वादी ताकतों की बातों में न आएं। ट्रंप ने साक्षात्कार में सवाल उठाया था कि जब तक बीजिंग व्यापार और अन्य मुद्दों पर रियायतें नहीं देता तब तक क्या अमेरिका को वन चाइना पॉलिसी को जारी रखना चाहिए। अपनी टिप्पणी में, ट्रंप ने कहा, मैं नहीं चाहता कि चीन मुझ पर हुक्म चलाए। चाइना फॉरेन अफेयर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ली हैडोंग ने ट्रंप की ऐसी टिप्पणी के लिए उनकी अनुभवहीनता को जिम्मेदार ठहराया। ली ने कहा, ट्रंप राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे मुद्दों से निपटने के मामले में नौसिखिया हैं। वह व्यवसाय और व्यापार के अलावा संवेदनशील और जटिल मुद्दों पर अनुभवहीन हैं। -> 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू

यह भी पढ़े

Web Title-Trump anger on One China policy, says China can not dictate us
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, one china policy, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved