वाशिंगटन/बीजिंग। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की ‘वन चाइना’ से काफी गुस्से में हैं। उन्होंने व्यापार पर चीन से कोई रियायत नहीं मिलने की स्थिति में इस नीति की निरंतरता की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया है, साथ ही कहा कि यह कम्युनिस्ट देश उन पर हुक्म नहीं चला सकता है। इसे चीनी विश्लेषकों ने ट्रंप की बचकाना हरकत करार दिया और कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर सतही ज्ञान होने की वजह से ऐसा बयान दिया है। बीजिंग को चाहिए कि वह ‘एक चीन’ नीति को जारी रखने के लिए ट्रंप पर दबाव बनाए।
-> 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू
अमेरिका ने 1979 से ही ताईवान पर चीन के रुख का सम्मान किया है, जिसे
चीन अपने से अलग हुआ प्रांत मानता है। लेकिन ट्रंप ने कहा कि चीन से रियायत
नहीं मिलने पर उन्हें यह नजर नहीं आता कि इसे जारी रखा जाए। ट्रंप ने
फॉक्स न्यूज से रविवार को कहा, मैं वन चाइना पॉलिसी पूरी तरह समझता हूं।
लेकिन मुझे नहीं मालूम कि यदि हम व्यापार समेत अन्य चीजें करने के लिए चीन
के साथ सौदा नहीं कर पाते हैं तो हम वन चाइना पॉलिसी से क्यों बंधे हैं।
उन्होंने कहा, दक्षिण चीन सागर के मध्य में विशाल किला बनाकर तथा अवमूल्यन
एवं सीमा पर हमारे ऊपर भारी कर लगाकर चीन हम पर बुरी तरह चोट पहुंचा रहा है
जबकि हम उन पर कर नहीं लगाते। चीन को ऐसा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने
कहा, स्पष्ट कहूं तो वह उत्तर कोरिया मामले में हमारी मदद नहीं कर रहा। आप
उत्तर कोरिया के समीप हैं, आपके पास परमाणु हथियार हैं और चीन उस समस्या का
हल कर सकता था। वह हमारी बिल्कुल मदद नहीं कर रहा। अतएव मैं नहीं चाहता कि
चीन मुझ पर हुक्म चलाए।
-> 2016 कौन रहा टीवी टीआरपी की रेस में सबसे आगे
बहरहाल, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए एक
साक्षात्कार में जो टिप्पणी की है उस पर चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी
अभी बाकी है। चीन के आधिकारिक मीडिया ग्लोबल टाइम्स के वेब संस्करण ने एक
चीनी विश्लेषक को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि ट्रंप द्वारा वन चाइना
पॉलिसी को जारी रखने पर सवाल उठाए जाने के बाद चीन को चाहिए कि वह ट्रंप को
चीन-अमेरिका के संबंधों के महत्व और जटिलता के बारे में समझाएं और उन्हें
बताएं कि वह कुछ रूढि़वादी ताकतों की बातों में न आएं।
ट्रंप ने
साक्षात्कार में सवाल उठाया था कि जब तक बीजिंग व्यापार और अन्य मुद्दों पर
रियायतें नहीं देता तब तक क्या अमेरिका को वन चाइना पॉलिसी को जारी रखना
चाहिए। अपनी टिप्पणी में, ट्रंप ने कहा, मैं नहीं चाहता कि चीन मुझ पर
हुक्म चलाए। चाइना फॉरेन अफेयर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ली हैडोंग ने
ट्रंप की ऐसी टिप्पणी के लिए उनकी अनुभवहीनता को जिम्मेदार ठहराया। ली ने
कहा, ट्रंप राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे मुद्दों से निपटने के
मामले में नौसिखिया हैं। वह व्यवसाय और व्यापार के अलावा संवेदनशील और जटिल
मुद्दों पर अनुभवहीन हैं।
-> 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू