• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीसूका उपाध्यक्ष ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, 5 को आएंगी मुख्यमंत्री

TPP vice president inspected the venue, CM Vasundhara Raje will come on 5th january - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर लोहागढ़ स्टेडियम में 5 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का बुधवार को बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जायजा लिया। 5 जनवरी को मुख्यमंत्री के भरतपुर विकास समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के चलते भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पूरे स्टेडियम में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। स्टेडियम में आरोग्य मेला, रोजगार मेला, विकास प्रदर्शनी सहित कई विभागों की प्रदर्शनी आयोजित की जानी है। साथ ही 5 जनवरी को मुख्यमंत्री का भरतपुर में जनसभा को भी सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। बीसूका उपाध्यक्ष ने विधायक विजय बंसल, जिला कलक्टर व संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले के साथ तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर आईजी आलोक वशिष्ठ, एसपी कैलाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरत लाल मीणा, एसडीएम शिवचरण मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओ.पी. जैन अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर दिनेश जांगिड, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप राजावत, भाजपा युवा मोर्चा के मोहन रारह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

यह भी पढ़े

Web Title-TPP vice president inspected the venue, CM Vasundhara Raje will come on 5th january
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tpp, vice president, dr, digambar singh, inspected, venue, cm vasundhara raje, vasundhara raje, cm raje, january, bharatpur, news of bharatpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved