• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन सौ लोगों को कंबल वितरित किए

Three hundred people distributed blankets - Kaithal News in Hindi

कैथल। अखिल भारतीय मानव सेवा समिति की ओर से सनातन धर्म मंदिर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल ने की। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। करीब तीन सौ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। संस्था के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व प्रधान बीरबल दलाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि ठंड व कोहरे के इस मौसम में गरीब,बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटना सराहनीय कार्य है। संस्था के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व अन्य सदस्यो ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के लोगों को भी ऐसे पुण्य के कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने संस्था द्वारा समाजहित के लिए स्वास्थ्य शिविर, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व चौक-चौराहों पर वाटर कूलर लगाना, गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री सहित अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य करना काफी अच्छा कार्य है। ऐसी संस्था से समाज के हर वर्ग के लोगों को जुड़ना चाहिए।संस्था काफी वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Three hundred people distributed blankets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three, hundred, people, distributed, blankets, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved