कैथल। अखिल भारतीय मानव सेवा समिति की ओर से सनातन धर्म मंदिर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल ने की।
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
करीब तीन सौ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। संस्था के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व प्रधान बीरबल दलाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि ठंड व कोहरे के इस मौसम में गरीब,बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटना सराहनीय कार्य है। संस्था के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व अन्य सदस्यो ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के लोगों को भी ऐसे पुण्य के कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने संस्था द्वारा समाजहित के लिए स्वास्थ्य शिविर, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व चौक-चौराहों पर वाटर कूलर लगाना, गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री सहित अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य करना काफी अच्छा कार्य है। ऐसी संस्था से समाज के हर वर्ग के लोगों को जुड़ना चाहिए।संस्था काफी वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी है।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]