• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति

Practicing the mind along with the body: Dharana and meditation in yoga provide mental balance and spiritual peace. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । योग को अक्सर लोग केवल शारीरिक व्यायाम या अलग-अलग आसनों तक सीमित समझते हैं, लेकिन वास्तव में योग शरीर के साथ-साथ मन को स्वस्थ और शांत रखने का भी अभ्यास है। योग में धारणा को एकाग्रता का अभ्यास कहा जाता है। इसका सीधा मतलब है अपने मन को किसी एक वस्तु, विचार या विषय पर टिकाना। आमतौर पर हमारा मन एक जगह स्थिर नहीं रहता। कभी हम बीती बातों के बारे में सोचते हैं, तो कभी भविष्य की चिंता में उलझ जाते हैं। ऐसे में किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। धारणा इसी भटकते हुए मन को एक दिशा देने का अभ्यास है। इसमें व्यक्ति अपनी आंखों के सामने जलते दीपक की लौ, दोनों भौंहों के बीच के स्थान या किसी देवी-देवता की तस्वीर को एकाग्रता का केंद्र बना सकता है। लगातार अभ्यास करने से मन को एक जगह टिकाने की क्षमता बेहतर हो सकती है। वहीं, ध्यान यानी ध्यान लगाने की प्रक्रिया धारणा से एक कदम आगे है। जहां धारणा में मन को किसी एक विषय पर केंद्रित करने की कोशिश की जाती है, वहीं ध्यान में उसी विषय की ओर चेतना का प्रवाह लगातार और बिना किसी रुकावट के बना रहता है। शुरुआत में हमें मन को बार-बार एक जगह लाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन जब एकाग्रता गहरी होने लगती है और ध्यान लगातार उसी विषय पर बना रहता है, तो यह ध्यान की अवस्था कहलाती है। इसे धारणा का स्वाभाविक अगला चरण भी माना जाता है।
धारणा और ध्यान एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। धारणा मन को एकाग्र करने की तैयारी करती है, जबकि ध्यान उस एकाग्रता को गहराई और निरंतरता देता है। इनका अभ्यास करने के लिए किसी शांत जगह पर बैठकर शुरुआत की जा सकती है। सबसे पहले अपनी सांसों पर ध्यान दें या किसी एक वस्तु को एकाग्रता का केंद्र बनाएँ। इस दौरान मन भटके तो परेशान होने के बजाय धीरे-धीरे उसे वापस उसी विषय पर ले आएं। नियमित अभ्यास के साथ मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Practicing the mind along with the body: Dharana and meditation in yoga provide mental balance and spiritual peace.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meditation, dharana, yoga
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved