• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में जीप पलटी,3 की मौत,14 घायल

three die in road accident near dausa - Nanded News in Hindi

जयपुर। दौसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर लालसोट रोड पर बुधवार को नयाबास गांव के पास सडक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अनियंत्रित होकर एक पिकअप जीप के पलटने से हुआ। इसमें सवार 6 महिलाओं समेत 17 जने घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनमें से एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक महिला और एक युवक की जयपुर रेफर किए जाने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या ज्यादा होने के चलते उन्हें जमीन पर ही लेटाकर उपचार शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ था। जीप में सवार मीणा समाज के एक ही परिवार के लोग ठिकरिया से लालसोट के निर्झणा गांव जा रहे थे। सभी वहां शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। नांगल राजावतान के पास हादसा हो गया।

यह भी पढ़े

Web Title-three die in road accident near dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, nanded news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved