• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुकानदार को यह करना पड़ा महंगा, लगी लाखों की चपत

theft in jewelry shop in mathura - Mathura News in Hindi

मथुरा। दुकानदारों को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी दुकान में आया ग्राहक कब चपत लगा दे आपको पता भी नहीं चलेगा। पलक झपकते ही लाखों का नुकसान हो सकता है। ऐसी ही एक घटना मथुरा में ज्वेलरी की दुकानदार के साथ घटी है। अब पीड़ित दुकानदार थाने के चक्कर लगा रहा है वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मथुरा के क़स्बा राया में एक ज्वेलर्स को लघुशंका करना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी दुकान पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। यह घटना मात्र पांच मिनट में हो गई। इस घटना से ज्वेलर्स को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने दुकान पर उस समय हाथ साफ कर दिया जब दुकान स्वामी चंद्रमोहन दूकान बंद करने से कुछ देर पहले लघुशंका करने के लिए गया। इसी दौरान चोरों ने दुकान की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। तिजोरी में रखे 2 चैन, 2 जोड़ी कुंडल, 1 जोड़ी झुमका, 18 ग्राम सोना सहित स्वर्ण व चांदी के अन्य आभूषण के अलावा 42 हज़ार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
फिलहाल दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-theft in jewelry shop in mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft, jewelry, shop, mathura, police, crime, samachar, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved