मथुरा। दुकानदारों को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि
आपकी दुकान में आया ग्राहक कब चपत लगा दे आपको पता भी नहीं चलेगा। पलक झपकते ही
लाखों का नुकसान हो सकता है। ऐसी ही एक घटना मथुरा में ज्वेलरी की दुकानदार के साथ
घटी है। अब पीड़ित दुकानदार थाने के चक्कर लगा रहा है वहीं इस घटना से क्षेत्र में
हड़कंप मचा हुआ है।
मथुरा के क़स्बा राया में एक ज्वेलर्स को लघुशंका करना उस समय महंगा
पड़ गया जब उसकी दुकान पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। यह घटना मात्र पांच मिनट में
हो गई। इस घटना से ज्वेलर्स को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर मौके पर पहुंची
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने दुकान पर उस समय हाथ साफ कर दिया जब दुकान स्वामी चंद्रमोहन
दूकान बंद करने से कुछ देर पहले लघुशंका करने के लिए गया। इसी दौरान चोरों ने
दुकान की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। तिजोरी में रखे 2 चैन, 2 जोड़ी कुंडल, 1 जोड़ी
झुमका, 18 ग्राम सोना सहित स्वर्ण व चांदी के अन्य आभूषण के अलावा 42 हज़ार की नकदी
पर हाथ साफ कर दिया।
फिलहाल दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है और पुलिस
ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]