• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों को मूंग के मिलेंगे पूरे दाम

The price of mung bean farmers will receive - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह किलक ने बताया है कि अच्छे मानसून से प्रदेश में होने वाली मूंग की बंपर पैदावार से किसानों को अब कम मूल्य पर मूंग बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी मूंग की फसल का पूरा मूल्य मिलेगा। इसके लिए राजफेड को नोडल एजेंसी बनाकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

किलक ने गुरूवार को अवगत कराया कि राजस्थान राज्य क्रय-विक्रय सहकारी संघ लि. (राजफैड ) द्वारा क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य के 36 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य 5225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंग की खरीद होगी। उत्पादन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए खरीद केन्द्रों की संख्या में भी वृद्धि की जा सकेगी। सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मूंग का समर्थन मूल्य 4800 रुपये प्रति क्विंटल एवं बोनस 425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस प्रकार किसानों को मूंग की फसल के प्रति क्विंटल 5225 रुपये मूल्य प्राप्त हो सकेगा एवं किसानों को मूंग के अच्छे भाव प्राप्त होंगेे। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों को मूंग की फसल का समुचित मूल्य दिलवानें के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

यह भी पढ़े

Web Title-The price of mung bean farmers will receive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: price, mung, bean, farmers, receive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved