• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पायलट ने उठाए पंचायत सहायकों की भर्ती पर सवाल

The pilot raised the question on the hiring of assistants panchayat - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया में उठ रही आशंकाओं पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।पायलट ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा 28 नवम्बर को 27 हजार 635 पंचायत सहायकों की भर्ती करने की घोषणा की गई है। इस भर्ती के संदर्भ में बहुत सी आशंकाएं उत्पन्न हो गई है। भर्ती में चयन की पात्रता के जो मापदण्ड है, उनके अनुसार एक पद पर अनेकों उम्मीदवारों की दावेदारी होने से चयन का क्या मापदण्ड होगा, स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी भर्ती के लिए आवश्यक है कि प्रक्रियाबद्ध नियमों को निर्धारित किया जाये। पायलट ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले इसकी कांग्रेस पार्टी भी पक्षधर है लेकिन विडम्बना है कि इस भर्ती में वेतनमान के सम्बन्ध में राज्य वित्त आयोग के ग्राम पंचायतों को मिलने वाले अनुदान मद को ही आधार बनाया गया है। ऐसे में वित्त आयोग से मिलने वाला अनुदान विकास योजनाओं पर खर्च होना चाहिए, उसको वेतन में उपयोग किया जाना विकास को अवरुद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों के स्थान पर अधिकारियों को अनुमोदन का अधिकार दिया गया है जो जवाबदेही के स्तर पर अपारदर्शिता का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख की इस भर्ती प्रक्रिया में क्या भूमिका है, इसे स्पष्ट करना चाहिए और उनकी भूमिका इसमें आवश्यक रूप से हो इसे भी सुनिश्चित करना चाहिए।पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार को भर्ती प्रक्रिया के नियमों को बनाकर उपरोक्त सभी आशंकाओं का निदान करना चाहिए तथा जहाँ तक संभव हो संविदाकर्मियों के नियमितिकरण का रास्ता निकाला जाना चाहिए। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

यह भी पढ़े

Web Title-The pilot raised the question on the hiring of assistants panchayat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan pcc chief sachin pilot, jaipur news, rajasthan news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved