• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

व्यावसायिक भागीदारी से मिलेगी विकास को गति : राजे

The partnership will speed up development of commercial-Raje - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि दक्षिणी-पूर्वी एशिया के महत्वपूर्ण देश कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम राजस्थान के साथ कई क्षेत्रों में अहम व्यावसायिक साझीदार बन सकते हैं। राजस्थान एक कामयाब बिजनेस पार्टनर है। जापान और सिंगापुर के साथ हमारे सफ ल संबंध इसका उदाहरण हैं। राजे सोमवार को होटल आईटीसी राजपूताना शेरेटन में चौथे भारत - कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम (सीएलएमवी) बिजनेस कॉनक्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम कृषि, मैन्युफेक्चरिंग, ज्वैलरी, पर्यटन और कौशल विकास आदि क्षेत्रों में सीएलएमवी देशों के साथ सहयोग बढ़ा सकते हैं। सीएलएमवी देशों के उद्यमियों तथा सरकारों को राजस्थान के साथ बिजनेस और निवेश में भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से हम अपने-अपने देशों तथा प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि म्यांमार कीमती पत्थर रूबी के लिए विश्व प्रसिद्ध है वहीं जयपुर विश्व में रंगीन जेमस्टोन के व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र है। हमारे यहां के कारीगर कीमती पत्थरों को तराशने में सिद्धहस्त हैं। इस क्षेत्र में परस्पर सहयोग से हम काफी लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर केन्द्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह कॉनक्लेव हमारे देश की लुक-ईस्ट और एक्ट-ईस्ट नीतियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण बात है कि इस बार इसके आयोजन का जिम्मा राजस्थान को मिला है। सीतारमण ने सितम्बर माह में जयपुर में होने वाले अन्तरराष्टीय टैक्सटाइल फेयर वस्त्र-2017 के लिए सीएलएमवी देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थान सरकार की ओर से आमंत्रित किया।
सत्र को म्यांमार के मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स डा. थान मिन्ट, वियतनाम के वाइस मिनिस्टर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स काओ क्यूओ हंग, सीआईआई के प्रेसिडेंट डा. नौशाद फॉब्र्स तथा महानिदेशक चन्द्रजीत बनर्जी ने भी संबोधित किया। कॉनक्लेव के उद्घाटन सत्र के बाद मुख्यमंत्री राजे ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री डा. सीतारमण, सीएलएमवी देशों के प्रतिनिधियों तथा सीआईआई के पदाधिकारियों के साथ व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The partnership will speed up development of commercial-Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tchief minister vasundhara raje, cm vasundhara raje, vasundhara raje, chief minster of rajasthan, cm of rajasthan vasundhara bjp, cm raje, he partnership, will speed up, development of commercial-raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved