• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुल का उद्घघाटन कर जनता को समर्पित किया

The opening of the bridge was dedicated to the public - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नाग्गल मोंगीनंद नदी पर एक करोड़ 74 लाख 3 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित पुल का उद्घघाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सडक़ों के सुधार, मरम्मत, चौड़ा करने व कारपेटिंग का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री) ज्ञानचंद गुप्ता ने मंत्री राव नरबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से लोगों को अब बरसात के मौसम में भी आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास की नीति को अपनाया जा रहा है और सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बरवाला में 54.81 लाख रुपये की राशि से बस स्टेंड का निर्माण करवाया गया और इस पुल पर भी पौने दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। इस अवसर महिला मोर्चा की उपप्रधान बंतो कटारिया, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक जगदीप ढांडा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष बिश्रोई, अधीक्षक अभियंता केके गर्ग, कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, वन मंडल अधिकारी वेद प्रकाश, मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सचिव सत्यनारायण वर्मा, भाजपा महामंत्री हरेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, अमित गुप्ता, बरवाला मार्केंट कमेटी के चेयरमैन बलसिंह राणा, पंचकूला के अशोक खटौली, बरवाला के सरपंच सहित गांवों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। यह भी पढ़े :CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-The opening of the bridge was dedicated to the public
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the opening of the bridge was dedicated to the public in panchkula, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved