• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार दूधिया रोशनी में इंडिया और इंग्लैंड की टीम के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट-20 मैच खेला जाएगा। यहां पर मैच खेलते ही स्टेडियम का नाम इतिहास के पन्ने पर दर्ज हो जाएगा। खास बात यह है कि टीम इंडिया यहां पर इंग्लैंड से लगान वसूलने के लिए उतरेगी। स्टेडियम में पहली बार फ्लड लाइट के बीच डे-नाइट टी-20 अन्तरर्राष्ट्रीय मैच की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। स्टेडियम की रंगाई-पुताई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मैच में सूबे के सीएम और राज्यपाल के आने के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन रणनीति बना रहा है। एसीएम डीडी वर्मा मैच के प्रभारी बनाए गए हैं। वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। दोनों टीमें 24 जनवरी को सुबह चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में कई टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेले जा चुके थे लेकिन दूधिया रोशनी में कोई भी अंतरर्राष्ट्रीय मैच इससे पहले नहीं हुआ है। इसलिए मैच को लेकर जहां प्रशासन पूरी तरह से तैयार है वहीं दर्शक भी काफी उत्सहित हैं।
दर्शक दूधिया रोशनी में मैच का लेंगे मजा

ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार दूधिया रोशनी में इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो रहा है। मैच को लेकर दर्शक भी खासे उत्साहित हैं। आजाद नगर निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रीनपार्क में अभी तक जितने भी मैच हुए हैं हम सभी को देखने के लिए गए हैं। ग्रीनपार्क में टी-20 मैच, वह भी इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इसको लेकर हम सभी रोमांचित हैं। यहां पर विराट की अगुवाई में टीम इंडिया अंग्रेजों को पटखनी देकर पूरा लगान वसूलेगी।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

यह भी पढ़े

Web Title-t-20 match preparation in green park stadium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t-20, match, preparation, green, park, stadium, kampur, uttar pradesh, cricket, india, england, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved