• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रों ने हरियाणा स्वर्ण जयन्ती पर निकाली प्रभात फेरी

Students took on the state of the Golden Jubilee morning ferry - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा के बच्चों और अध्यापकों ने हरियाणा के स्थापना दिवस 1 नवम्बर को हरियाणा स्वर्ण जयन्ती उत्सव वर्ष के अवसर पर जूनियर रैडक्रास, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों तथा सैंट जान एंबुलैंस बिगे्रड के तत्वाधान में विद्यालय में समस्त स्टाफ ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के अंग्रेजीे प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के क्रार्यक्रम अघिकारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा अपने गठन से लेकर अब तक प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा निरन्तर उन्नति के शिखरपथ पर अग्रसर है चाहे खेल हो या शिक्षा, हरियाणवी प्रत्येक विधा में अलग पहचान बना चुका है। पिछले पचास वर्षो में हरियाणा औद्योगिक व तकनीकी रुप से और आई टी सैक्टर में हब बन चुका है तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार जिले एक खास महत्व रखते है। आज हरियाणा दिवस के अवसर पर विवेक विक्रम, डाक्टर कुलदीप सिंह, दान सिंह, रुप किशोर शर्मा, देशराज गोला और लोकेश पी टी आई ने बच्चों को हरित प्रदेश हरियाणा के गौरवशाली इतिहास से भी अवगत करवाया। प्राचार्य डाक्टर सुरेश सिंह एवम उपप्रार्चाय बी के गर्ग ने छात्रों को हरियाणा प्रदेश की एकता को मजबूत बनाए रखने में अपना भरसक योगदान करने का सन्देश दिया। विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता मनदीप कौर, उपप्रार्चाय बी के गर्ग, रूप किशोर शर्मा, विक्रम विवेक, बीना शर्मा, स्टाफ सचिव वीरपाल पीलवान, सोमबीर यादव, दान सिंह, ब्रह्मदेव यादव, नरेन्द्र गौतम और मनोज शास्त्री सहित सभी ने बच्चों से अपील की कि वे अपने घर तथा आस पडोस में सभी लोगों हरियाणा स्वर्ण जयन्ती उत्सव वर्ष के हर्षोल्लास में शामिल करें। यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

यह भी पढ़े

Web Title-Students took on the state of the Golden Jubilee morning ferry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students took on the state of the golden jubilee morning ferry in faridabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved